Thursday, September 30, 2010

मुश्किल

मुश्किल है ये घर
जहां मैं पैदा हुई
जहां माँ-बाबूजी की परवरिश मिली
जहां भाई बहन का प्यार मिला

छोड़ कर जाना

मुश्किल है इन गलियों में
जहां मैं खेली
जहां मैं बड़ी हुई
जहां मैंने खूब सारे दोस्त बनाये

छोड़ कर जाना

मुश्किल है
एक नए घर में
अपनी नयी ज़िन्दगी शुरू करना
एक अलग एहसास है शायद

पर मुश्किल है